March 16, 2026 4:36 pm

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ कुंडीय महायज्ञ

पाली/हरदोई। नगर के सुप्रसिद्ध प्राचीन पथवारी देवी मंदिर प्रांगण में होने वाले नौ कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा निकालकर की गई।
बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा की शुरुआत देवी मंदिर प्रांगण से की गई। कलश यात्रा में सम्मिलित सैकड़ों भक्तों का जनसैलाब नगर के प्रमुख चौक चौराहों मोहल्लों से होता हुआ यज्ञ स्थल देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचा, जहां महिलाओं ने अपने अपने कलश स्थापित किए।
त्रिदंडी स्वामी नारायणा चार्य ने बताया, यज्ञ का प्रारंभ 10 व पूर्ण आहुति 14 नवंबर को होगी।4 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान दूरदराज से आए हुए विद्वानों द्वारा सत्संग प्रवचन भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।कलश यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन कमलाकांत वाजपेई,श्याम मोहन, रंजन त्रिवेदी, तमंदिर कमेटी के लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें