March 16, 2026 4:37 pm

निजामपुर गोली कांड व रम्पुरा में राधा हत्याकांड मे वांछित दो सगे भाइयों समेत पुलिस ने चार को भेजा जेल

निजामपुर गोलीकांड में वांछित युवकों के पास से तमंचा कारतूस बरामद
पाली/हरदोई।निजामपुर में किसान को गोली मारने के नामजद दो मुख्य आरोपियों व रम्पुरा खमरिया में दीपावली पर पटाखों को छुड़ाने को लेकर हुई लड़की की मौत के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।निजामपुर के आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस भी बरामद हुए।चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
गौरतलब हो कि छेड़छाड़ के मामले को लेकर निजामपुर में भाहपुर निवासी श्रीश कुमार को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था।इस मामले से गुस्साए ग्रामीणों ने पाली-रूपापुर मार्ग पर जाम लगा दिया था।मौके पर पहुंचे विधायक व एएसपी ने किसी प्रकार ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया था।घायल के भाई  गिरीश कुमार के प्रार्थना पत्र पर निजामपुर निवासी अली वारिस, मुइद्दीन,अतीक के अलावा भाहपुर के ऋषिकांत, रामानंद पर भाई के घेरकर मारपीट करने व जानसे मारने की नीयत से गोली मारने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी अली वारिस व अतीक को दलेलपुर पुलिया के पास से बरामद कर लिया।जिनके पास से दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।वहीं रम्पुरा में दीपावली के अवसर पर पटाखा छुड़ाने को लेकर हुई मारपीट के दौरान दुपट्टा कसने से हुई 13 वर्षीय राधा की मौत के मामले में पुलिस नामजद आरोपी सगे भाई बबलू,वीरेंद्र पुत्रगण द्वारिका को भी गिरफ्तार कर लिया।सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें