हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के विकासखंड के कठेठा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शिवरतन पुत्र श्री कृष्ण ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसके गांव का जयप्रकाश पुत्र कालिका शुक्रवार की शाम शराब पीकर उसे गाली गलौज कर रहा था। जब उसने मना किया तो उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया।पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।















