January 29, 2026 3:31 pm

भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर का शुभारंभ नगरवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

हरदोई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद स्तर पर सभी वर्गों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज दिनांक 12 नवम्बर को भाजपा महिला मोर्चा हरदोई द्वारा महात्मा गांधी मार्ग हरदोई नगर में आयोजित सदस्यता शिविर का अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने शुभारंभ किया।
सदस्यता शिविर में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ भाजपा के नए सदस्य बनाने सहित पुराने सदस्यों का सत्यापन किया। इस अवसर पर समस्त नवीन सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत ने सदस्यों को भाजपा सरकार की नीतियों की जानकारी दी।
सदस्यता शिविर में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हरदोई अलका गुप्ता,नगर अध्यक्ष मधुबाला गुप्ता,नगर महामंत्री सीमा मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी कविता टंडन व जिला कार्यकारिणी सदस्य पूनम राजवंशी आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें