March 15, 2026 9:32 pm

माधौगंज थाना प्रभारी का हुआ तबादला,लोगों ने दी भावभीनी विदाई

माधौगंज/हरदोई।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण पाली हो जाने पर साथी पुलिसकर्मियों,समाजसेवियों ने भावभीनी विदाई दी।वही नवागन्तुक थानाध्यक्ष को स्वागत किया।
थाना के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह को पाली थाने की कमान सौप कर सेमरा थानाध्यक्ष सुब्रत त्रिपाठी को माधौगंज थाने का चार्ज दिया गया।संदीप सिंह के पाली थाने में  स्थानातरण होने पर व्यापारी,समाज सेवी व पुलिस स्टाफ ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर भाव भीनी विदाई दी।वही नवागांतुक थाना प्रभारी सुब्रत त्रिपाठी का स्वागत किया।निरीक्षक संदीप सिंह ने कहा कि इस थाने में मुझे आप सबका स्नेह व प्यार भरपूर मिला। स्टाफ ने भी हमारा पूरा सहयोग किया। सर्विस में ट्रांसफर प्रक्रिया चलती रहती है नए थाना प्रभारी बहुत अच्छे हैं। सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस मौके पर नवल माहेश्वरी,नरेश माहेश्वरी, बोबी सोनी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें