January 29, 2026 11:01 pm

मिशन आत्म सन्तुष्टि ने पलिया में वितरित कराई खाद

हरदोई।सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर सभी साधन सहकारी समितियों पर इस समय खाद की किल्लत चल रही है। यूरिया और डीएपी लेने के लिए किसानों को लाइन में पूरा दिन गुजारना पड़ता है, इसके बावजूद उनका काम हो जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। खाद की किल्लत को दूर करवाने के लिए जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच रहे हैं न ही कोई अधिकारी। इस बीच किसानों को मदद पहुंचाने के लिए सामाजिक मिशन आत्मसन्तुष्टि के कार्यकर्ता डटे हुए हैं।
संस्था के कार्यकर्ता किसानों को खाद दिलवाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक एवं सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि जब तक खाद की मारामारी ख़त्म नहीं हो जाती है तब तक संस्था के सभी कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर उनकी मदद के लिए जुटे रहेंगे। शनिवार को भी संस्था के कार्यकर्ता साधन सहकारी समित पलिया में किसानों के बीच में पहुंचकर खाद का वितरण सुचारू रूप से शुरू करवाया। मिशन आत्म संतुष्टि के सभी कार्यकर्ता जनहित में किसानो के साथ हैं। अधिकारियों की लापरवाही और उपेक्षा से नाराज संस्था के कार्यकर्ताओं ने विकासखंड हरपालपुर के ग्रामसभा पलिया स्थित साधन सहकारी समिति पर शनिवार को धरना-प्रदर्शन भी किया।
उन्होंने बताया कि पलिया साधन सहकारी समिति पर खाद की किल्लत सबसे अधिक है। किसानों को अपनी रबी की फसल बुवाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच राहत की बात यह है कि संस्था के लोग किसानों के बीच जाकर खाद वितरित करवाने का काम कर रहे हैं। सबकी सन्तुष्टि ही मिशन आत्म संतुष्टि का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें