January 29, 2026 9:37 pm

केन्द्र पर आने वाले किसानों से अच्छा व्यवहार किया जाएः-उप जिलाधिकारी सण्डीला

हरदोई।आज उप जिलाधकारी संडीला देवेन्द्र पाल सिंह ने विभिन्न धान क्रय केन्दों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा क्रय केन्द्रों पर उपस्थित किसानों से संवाद किया गया और मंडी के अधिकारियों को क्रय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नारायणपुर के धान क्रय केंद्र पर दो किसानों को कॉल करके बुलाया गया और उनके धान की खरीद की गई। उन्होंने मंडी अधिकारियों से कहा कि केन्द्र पर आने वाले किसानों से अच्छा व्यवहार किया जाए और क्रय सीमा का भरपूर इस्तेमाल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें