March 16, 2026 10:29 pm

बिलग्राम, मोहम्मद सुगरा वास्ती का 797 वां उर्स ए मुकद्दस संपन्न

बिलग्राम हरदोई ।। नगर स्थित मोहल्ला मैदानपुरा बड़ी सरकार खानकाहे सुगरविया में दो रोज़ा उर्स ए फातहे बिलग्राम संपन्न हो गया।

शनिवार उर्स का आगाज़ तिलावते कुरान शरीफ़ से हुआ जिसकी सरपरस्ती मखदूमें मिल्लत पीरे तरीकत सैय्यद उवैसे मुस्तफ़ा वास्ती ने की और लोगो को बुजुर्गों के नक्शे कदम पर चलने की ताकीद की उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का रास्ता ही सीधा रास्ता है। जो नबी ए करीम सल्ललाहो अलैहि वस्सलम से होकर अल्लाह तक जाता है। उर्स की शुरुआत शनिवार बाद नमाज़ फजर कुरानख्वानी के साथ शुरू होकर, दिन में कादरी रहमतुल्लाह अलैह व दादा मियाँ का कुल शरीफ हुआ, शाम को बाद नमाज़े इशा वास्ती कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें उलमाए किराम ने दीन पर रोशनी डाली और लोगों को इस्लामी तरीके से जिंदगी बसर करने की हिदायत दी। वास्ती कांफ्रेंस रविवार सुबह तक चली, नमाज़ फजर के बाद ख़्वाजा इमादुद्दीन चिश्ती और दोपहर 1:00 बजे फातहे बिलग्राम का कुल शरीफ हुआ, सलातो सलाम पढा गया,

सैय्यद उवैसे मुस्तफ़ा वास्ती ने मुल्क के अमन ओ अमान के लिए दुआ की और लंगर तकसीम किया, इस मौके पर हज़रत सैय्यद बादशाह हुसैन वास्ती,सैय्यद फैज़ान मियाँ वास्ती,सैय्यद सुहैल मियाँ वाहिदी सय्यद हुसैन मियाँ, सैय्यद रिजवान मियां वाहिदी, सैय्यद सालार मियाँ वास्ती,मौलना अब्दुल करीम, मौलना मुफ़्ती गुलाम गौस मास्टर नजमुल हसन, वाजिद हुसैन ओवैसी, के अलावा तमाम उलमाए किराम व शोहराए एजाम मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें