March 16, 2026 10:29 pm

दो ट्रॉली पराली दो, एक ट्रॉली गोबर की खाद लो, कार्यक्रम से बढ़ेगी जागरूकता

हरदोई।राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा फ़सल अवशेष पराली में आग लगाना दंडनीय अपराध घोषित है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह पराली दो खाद लो कार्यक्रम में गौशाला को दो ट्राली पराली देकर एक ट्राली गोबर की खाद लें। इससे किसानों को पराली में आग नहीं लगानी पड़ेगी और गौवंश को चारा मिल जायेगा। खेत को उपलाऊ बनाने के लिए गोबर की खाद मिल जायेगी और किसानों को डीएपी की कम मात्रा अपने खेतों में गेंहू बुआई में डालनी पड़ेगी। गौशाला पर चारा खरीद पर खर्च में भी कमी आयेगी। पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा।
आज ब्लाक टडियावाँ,सांडी,शाहाबाद, कछौना एवं अन्य ब्लाक की गौशालाओं में कुल दस ट्रॉली 100 टन पराली पराली पहुंचाई गई। अब तक किसानों द्वारा 750 टन पराली विभिन्न गौशालाओ को पराली दो खाद लो कार्यक्रम में पहुंचाई गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम स्तरीय जागरूकता गोष्ठी की जा रही है ब्लाक स्तरीय जागरूकता गोष्ठी भी आयोजित की जाएंगी।दिनांक 15.11.21 को ब्लाक हरियावां के ग्राम मोदीपुर गोशाला में गोष्ठी होगी और 12 ट्राली 120 टन पराली गौशला को एक साथ किसानों द्वारा पहुंचाई जाएगी।
दिनांक 16.11.21 को ब्लॉक सांडी के ग्राम नया गांव गौशाला में गोष्ठी होगी और 120 टन पराली पहुंचाई जाएंगी। इस अवसर पर वेस्ट डिकम्पोजर भी निःशुल्क वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें