March 11, 2026 9:40 am

सरकारी तालाब में दबंगों ने किया अवैध कब्जा,5 हेक्टेयर में उगाई सिंघाड़े की फसल

पूर्व प्रधान ने मामले मे जिला अधिकारी से लेकर आला अधिकारियों तक की शिकायत
उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने कहा, जांच कर दोषियों पर होगी दंडात्मक कार्यवाही 
हरपालपुर/हरदोई।विकासखंड के सतौथा ग्राम पंचायत में बने सरकारी तालाब में पाँच हेक्टेयर क्षेत्रफल में गांव के कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर सिंघाड़े की फसल तैयार कर दी है। इस मामले में कई बार शिकायत के बाद भी कार्यवाही न होने पर पूर्व प्रधान ने जिला अधिकारी अविनाश कुमार से लेकर आला अधिकारियों तक मामले की शिकायत की है। इस मामले में उप जिला अधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
हरपालपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सतौथा के उत्तर दिशा में गाटा संख्या 216, 217 व 218 में करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले सरकारी तालाब पर तीन माह पूर्व गांव के कुछ दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर सिंघाड़े की फसल डाली थी। इसके बाद गांव के पूर्व प्रधान नागेंद्र कुमार मिश्रा ने उप जिलाधिकारी सवायजपुर व जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की थी। परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुनः उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।इस मामले में उपजिलाधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे। परंतु अभी तक उन्हें लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है। वह जल्द ही मामले की जांच करा कर कार्यवाही करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें