March 16, 2026 1:03 am

कटहल के पेड़ से लटक कर किसान ने की आत्महत्या

बिलग्राम/हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुर्जुग में देर रात एक वृद्ध ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली,जब ग्रामीणों ने उसकी लाश को गांव से 100 मीटर की दूरी पर कटहल के पेड़ से लटकते देखा तो गांव में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा कर मृतक के घर वालों से जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि नेत्रपाल मानसिक रूप से परेशान रहता था पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुर्जुग निवासी नेत्रपाल (52) वर्ष जो खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। मृतक के पांच बच्चे है दो लड़के व तीन लड़कियां इस अचानक घटना से घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें