March 15, 2026 11:50 pm

फैमली कोर्ट में तीन कक्षीय न्यायालय परिसर में प्री-लिटिगेशन परमानेन्ट हेल्प डेस्क की स्थापना

हरदोई। कुटुम्ब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में फैमली कोर्ट में तीन कक्षीय न्यायालय परिसर में प्री-लिटिगेशन परमानेन्ट हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी। जिसका प्रधान न्यायाधीश ने फीता काटकर उदघाटन किया।
हेल्प डेस्क में नामित पराविधिक स्वयं सेवक शिवम कश्यप,मोनिका देवी,विवेक कुमार मिश्रा तथा नीतू देवी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि हेल्प डेस्क में प्रार्थना पत्र कौन दे सकता है, विवाद के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र कहाँ देना है, प्रार्थना पत्र में क्या लिखना है प्रार्थना पत्र देने के बाद क्या कार्यवाही की जायेगी, लोक अदालत में समझौता होने के क्या फायदे हैं? आदि सभी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर परअपर कुटुम्ब प्रधान न्यायाधीश -प्रथम श्रीमती संगीता कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पाण्डेय मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें