March 16, 2026 6:55 pm

कांग्रेस का जिला प्रवक्ता चयन परीक्षा संपन्न

हरदोई।जिला प्रवक्ता चयन अभियान के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर किया गया।
जिला प्रवक्ता चयन हेतु बनें यूपी की आवाज अभियान के अंतर्गत जिला प्रवक्ता चयन हेतु लिखित, मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया।जिसमें 21 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।जिसमें 19 प्रतियोगी ने परीक्षा दी।इस अभियान के प्रदेश संयोजक उमाशंकर पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता रफत फातिमा परीक्षक के तौर पर मौजूद रहे। इस अभियान के प्रदेश संयोजक उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम प्रदेश स्तर से घोषित किये जायेंगे।उन्होंने कहा कि विभाजन कारी विचारधारा से लड़ने और गरीब,मजदूर किसान की आवाज को बल देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता रफत फातिमा ने कहा,प्रियंका ने महिलाओं के लिए 40% असेंबली इलेक्शन के लिए पहल की है,वह हमारे कांग्रेस की विरासत है।जिसमें पंचायती राज्य महिलाओं को आरक्षण देना।साथ ही  विधानमंडल के नेता आराधना मिश्र, प्रियंका  हैं कांग्रेस की परंपरा है जो महिलाओं को लेकर हमेशा से पहल करें और हमेशा भागीदारी दी है।
इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज, जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें