March 12, 2026 11:44 pm

कांग्रेसियों ने इंदिरा जयंती पर पूर्व प्रधान मंत्री को किया याद,अर्पित किए श्रद्धा सुमन

हरदोई।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गाँधी  की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि पूरी दुनिया जिसे आयरन लेडी के नाम से जानती है, ऐसी महान शख्सियत, महान स्वतंत्रता सेनानी,मातृ शक्ति सामर्थ्य की प्रतिमूर्ति,भारत की एकता अखण्डता की रक्षा के लिए शहीद होने वाली,  भूतपूर्व प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना सम्पूर्ण विश्व करता है।
जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी। जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बाँटना।इंदिरा जी का साहस हमेशा प्रेरित करता है।
जिला महासचिव शशिबाला वर्मा ने कहा कि इंदिरा जी ने दुनिया में भारत की मजबूती का लोहा मनवाया। सबसे कमजोर तबके को मजबूत करने की योजनाएं बनाई और अंतिम क्षणों तक “आईडिया ऑफ इंडिया” के लिए लड़ीं। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने जिला सचिव बलतेज सिंह बरार के साथ सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ऐजा फार्म गुरुद्वारे के कार्यक्रम में, शामिल होकर लंगर छका।
इस अवसर पर जमील अहमद अंसारी, साधू सिंह, नेतम भारतीय,  शशिबाला वर्मा, सोनपाल वर्मा, सुनील शर्मा,रवींद्र मिश्रा,महताब अहमद,  भुवनेश ठाकुर,इस्लाम गाजी,सिकन्दर गाजी,  आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें