March 12, 2026 11:48 pm

सड़क चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंतर्गत कराया जाएः-दीक्षा जैन

ग्राम प्रधान आशाओं और टीकाकरण टीमों को पूरा सहयोग दें-उप जिलाधिकारी
हरदोई। उपजिलाधकारी सदर दीक्षा जैन द्वारा सुरसा ब्लॉक में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंतर्गत कराया जाए। उपजिलाधकारी द्वारा आस-पास रहने वाले लोगों से संवाद किया और स्थानीय प्रधानों से वार्ता कर सड़क चौड़ीकरण के कार्य मे सहयोग देने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण के दौरान मार्ग में आ रहे मकानों को जल्द चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन द्वारा सुरसा ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा स्थानीय ग्राम प्रधानों के साथ कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में बैठक की गयी। प्रभारी चिकित्साधिकारी सुरसा ने अवगत कराया कि आशाओं द्वारा पंचायत चुनाव की सूची को सत्यापित किया जा रहा है,और प्रथम व दूसरी डोज के लिए बचे हुए लोगो को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी द्वारा प्रधानों को आशाओं और टीकाकरण टीमों को पूरा सहयोग देने के निर्देश दिये गये तथा मतदाता सूची के अनुसार डोर टू डोर अभियान चलाने के लिए कहा गया,ताकि सौ प्रतिशत टीकारण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सभी की सुरक्षा के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए सभी प्रधान टीकाकरण से छूटे हुए लोगो को जल्द टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने का कार्य करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें