March 15, 2026 10:43 pm

तार की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

हरदोई।जिले के टडियावाँ थाना क्षेत्र में काम करते वक्त पहले से टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना परिजनों को दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी मुताबिक, जनपद मैनपुरी कोतवाली मैनपुरी के गांव इटौरा निवासी शिवा 21 पुत्र राम लडैते मेहनत मजदूरी करता था। वह अविवाहित है और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि मैनपुरी निवासी सुखदेव यादव गांव के ही करीब दर्जनभर मजदूरों को 15 दिन पूर्व लेकर टडियावा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में नाली निर्माण का कार्य करा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें