March 15, 2026 10:45 pm

सांसद खेल स्पर्धा से निखरेगी प्रतिभाएं- सांसद

खेलों के प्रति युवाओं मे उत्साह का संचार करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैः-जयप्रकाश
हरदोई। सपोर स्टेडियम हरदोई से लोक सभा सदस्य जयप्रकाश द्वारा सांसद खेल स्पर्धा योजना अन्तर्गत प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
सांसद ने कहा इससे खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच मिलेगा। तथा उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी। उन्होंने सभी उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं बैडमिंटन खेलकर खेल की शुरूवात की। उन्होंने बताया कि ये खेल स्पर्धाए 26 नवम्बर तक चलेगी। खेलों का आयोजन सभी ब्लाकों मे किया जा रहा है। ब्लाक स्तर के पश्चात फाइनल खेल प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित करायी जायेगी। इस प्रतियोगिता मे आस-पास के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मा0 सांसद ने इस मौके पर कहा कि खेलों के प्रति युवाओं मे उत्साह का संचार करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम मे मौजूद रहे धनन्जय मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अजीत सिंह बब्बन, प्रदीप पाठक,आकाश सिंह, अवधेश त्रिपाठी, पंकज वर्मा, जितेन्द्र सिंह, दिलीप गुप्ता, संजय वर्मा,श्रषभ गुप्ता, प्रभारी स्टेडियम राकेश सिंह व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की श्रंखला में रामकृष्ण परमहंस बालिका इण्टर कालेज में धंनन्जय मिश्रा ने बालीबाल प्रतियोगिता करवायी और उसके बाद दिनेश गुप्ता चेयरमैन सांण्डी द्वारा देवदरबार इण्टर कालेज मे कबड्डी प्रतियोगिता करवायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें