March 15, 2026 10:43 pm

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये प्रेरित किया गयाः-अपर जिलाधिकारी

हरदोई।अपरजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया है कि स्वीप कार्यक्रमों की श्रंखला मे आज जनपद के  विभिन्न जूनियर स्कूलों मे मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध मे साईकिल रैली का आयोजन कराया गया। इस रैली का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन मे शिक्षकों व अनुदेशकों द्वारा कराया गया। रैली मे स्कूली बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे साईकिल रैली निकाली गयी। जिसके माध्यम से लोगों को मतदान करने व मतदाता सूची मे नाम दर्ज कराने के लिये प्रेरित किया गया। रैली का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया। उन्होने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिये नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी भी नामित किये गये है जिनके निर्देशन मे समस्त प्रतियोगिताए आयोजित की जा रही है। उन्होंने जनपद के प्रबुद्वजनों से भी अपील की है कि वे मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करे। सफल आयोजनों के सम्बन्ध मे जिला स्काउट मास्टर पंकज वर्मा का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रमों की श्रंखला मे 22 नवम्बर को शिक्षकों/छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुये मानव श्रंखला बनायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें