January 29, 2026 2:01 pm

सपाई ही अब भाजपाई बनकर जनादेश को गुमराह कर रहे-आशीष सिंह

हरदोई।कांग्रेस ने प्रतिज्ञा पदयात्रा के आज सातवें दिन आठों विधानसभा में पद यात्रा एवं नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
सदर विधानसभा में पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों व सदर बाजार में निकाली गई।इसके पश्चात नुक्कड़ सभा का आयोजन शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर किया गया।जिसका आयोजन शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने किया।नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने की।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि हरदोई के विकास को दीमक की तरह चाटने वाले सपाई ही अब भाजपाई बनकर जनादेश को गुमराह कर रहे हैं।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो पच्चीस सौ रूपये गेंहू-धान,और 400 रु प्रति कुंटल गन्ने का दाम होगा।कोरोना काल का बकाया बिजली बिल पूरा माफ,सबका बिजली बिल हाफ।
प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि यूपी में सपा भाजपा की फ्रेंडली फाइट को जनता समझ गई है।हरदोई की सियासत इसका उदाहरण है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह,शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, पीसीसी सदस्य सुनील शर्मा,बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह ककवाही, जिला महासचिव सोनपाल वर्मा, जिला  महासचिव अभिषेक मिश्रा, शाहनवाज अली, आमिर अली, डॉ रतिराम पाल, श्रवण, राम सहाय वर्मा, कमलेश, राम औतार महात्मा, महताब अहमद, श्रीप्रकाश मिश्रा, आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें