March 15, 2026 9:32 pm

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पम्मू यादव ने मनाया नेताजी मुलायम सिंह का जन्मदिन

हरदोई। समाजवादी चिंतक नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सवायजपुर विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
सांडी विकास खण्ड में पम्मू यादव के नेतृत्व  में तथा आनंदमोहन विक्की व संजेश यादव के संयोजन में मुलायम जनसंदेश यात्रा निकाली गयी जो कि श्रीमउ  से प्रारंभ कुलिया नन्दना, करनपुर,चौसर,घटवासा, सेमरिया,महितापुर, कुशलपुरवा,कुचिला बिजना,भदार,कविराखेड़ा,गोनिपुरवा,तेरा,देवकली,जिगनी,मंसूरपुर, बरगदापुरवा, होकर कुसुमखोर पल पर मुलायम जनसंदेश यात्रा का समापन हुआ, जहां पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं को अपने नेता मुलायम सिंह को शुभकामनाएं दी व उनके दीर्घायु होने की कामना की।उनके नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया तथा सवायजपुर बाजार में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुशवाहा, जिला सचिव विजयबाबू बाजपेयी, सपा नेता विमल मिश्रा जी व पुनीत मिश्रा ने केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर नेताजी मुलायम सिंह के मंगल जीवन की कामना की। इस अवसर पर महेंद्र यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख सांडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा,जागेश्वर पाल जिला पंचायत सदस्य,विजय यादव पूर्व प्रधान,उमेश यादव जी,अमरसिंह कुशवाहा,अखिलेश मिश्रा  पूर्व प्रधान,कररू यादव पूर्व प्रधान,छंगेलाल कश्यप पूर्व प्रधान, प्रवीण शुक्ला, विवेक कठेरिया आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें