March 12, 2026 10:34 pm

सांप्रदायिक सदभाव सप्ताह व झंडा दिवस जिला पंचायत में मनाया गया

हरदोई।गृह मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय सांप्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित सांप्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह का आज झंडा दिवस पर समापन हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आह्वान पर हिंसा में निराश्रित हुए बच्चों की सहायता हेतु जिला पंचायत हरदोई के क्षेत्रवासियों ने स्वेच्छा से सहयोग किया।
सदभाव सप्ताह के समापन पर अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि हम सभी को निराश्रित बच्चों के सहयोग हेतु आगे आना चाहिए। इस प्रकार के अभियानों से लोगों के मन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना ही नहीं जाग्रत होती बल्कि सांप्रदायिक सद्भावना एवं अखंडता का संदेश भी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र पीके वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी स्वाति जैन सहित जिला पंचायत सदस्यगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें