March 16, 2026 3:17 am

बाबा साहब के अथक प्रयासों से मिला देश को संविधान-आशीष सिंह

हरदोई।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक,न्याय पंचायत स्तर पर संविधान दिवस मनाया गया।
बावन ब्लॉक के ग्राम बावन में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करके जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने किया।उसके पश्चात वहीं चौपाल लगाकर भीम चर्चा व सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।जिसमें जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं।बाबा साहब के अथक प्रयासों से मिला देश को संविधान है।यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। इस अवसर पर साधू सिंह,रवींद्र मिश्रा, निर्भान सिंह यादव, उमाशंकर,तेजवीर गौतम, स्वामी दयाल, कमल सिंह आदि साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें