January 29, 2026 10:00 pm

सपा मुखिया अखिलेश यादव व सुभाषपाध्यक्ष ओपी राजभर ने भाजपा को सुनाई खरी खरी

हरदोई।उत्तर प्रदेश के चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी व सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की एक संयुक्त रैली का आयोजन शुभासपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी के द्वारा किया गया किया गया।आपको बताते चलें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को हरदोई के अतरौली पहुंचे वहां पर उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया अखिलेश के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर रैली में मौजूद रहे रैली में पूर्व विधायक अनिल वर्मा जहां भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुये।
इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा जिसका शिलान्यास होगा भारतीय जनता पार्टी कल उसको बेचने का प्रयास करेंगी भाजपा की सोच में भेदभाव और काम बंटाधार है उन्होंने कहा कि यही नारा आज का नहीं चाहिए भाजपा अखिलेश ने जिन्ना के नाम पर विवाद के बाद अब सियासत में कलाम की एंट्री भी कर दी है अखिलेश यादव ने कहा हमसे कलाम साहब ने कहा था कि बिजली घर बनाओ हमने बनाया और इनसे उद्घाटन कराया 2022 में उत्तर प्रदेश में बदलाव तय है।अखिलेश ने कहा कि आज गरीब नमक रोटी खा रहा है 2022 में यूपी में बदलाव होगा किसानों की आय अभी तक दोगुनी नहीं हुई। लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। प्रदेश में किसान को धान की सही कीमत नहीं मिल पा रही है। इस सरकार के राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है लेकिन अब बीजेपी का यूपी में सफाया होने जा रहा है। यूपी में लोगों के कारोबार ठप हो गए हैं।बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। 2022 में अखिलेश यादव का सीएम बनना तय ओपी राजभर ने रैली को संबोधित करते हुए सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू करानी है। 2022 में अखिलेश को सीएम बनाना है।बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए पुलिस विभाग में भी साप्ताहिक छुट्टी नहीं दी जा रही है अखिलेश सरकार में पुरानी पेंशन बहाल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें