January 29, 2026 11:05 am

भाजपा का नौजवानों के साथ एक और छलावा- अनिल सिंह वीरू

हरदोई।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू ने आज के पर्चा लीक होने पर सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यही सच्चाई है जो नौजवानों को रोजगार देने की बात कर रहे थे, उनकी सरकार में नौजवान को सिर्फ और सिर्फ छला गया।
भाजपा सरकार में अधिकांश भर्ती परीक्षा पेपर आउट हो गए।प्रदेश के नौजवान फार्म भरते हैं तैयारी करते हैं पैसे जोड़कर कोचिंग करते हैं,और परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर पेपर आउट भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।
 मुख्यमंत्री जी भाजपा सरकार के 2017 के बनने के बाद हर बार पेपर लीक में प्रदेश के नौजवानों को भरोसा देते रहे लेकिन सिस्टम को दुरुस्त नहीं कर पाया। प्रदेश में नकल माफियाओं का बोलबाला बढ़ता चला गया। उसी का परिणाम हुआ कि पहले एसआई का पेपर लीक हुआ, उसके बाद पेपर लीक की श्रंखला बन गयी,नलकूप ऑपरेटर का पेपर लीक, यूपी पॉवर कॉरपोरेशन का पेपर लीक, एनडीए का पेपर लीक, शिक्षकों-प्राचार्यों की भर्ती का पेपर लीक। आज UPTET का भी पेपर लीक हो गया।
मुख्यमंत्री जी ने साढ़े चार साल में एक भी भर्ती परीक्षा ढंग से संपन्न नहीं करा पाए।” प्रदेश का युवा समझ चुका है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को नहीं चला सकती है अब उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाकर ही प्रदेश का विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें