March 15, 2026 8:23 pm

25 हजार का इनामी अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार

सुरसा हरदोई ।। आपरेशन शिकंजा के तहत सुरसा पुलिस ने सोमवार की दोपहर बरहा पुलिया ग्राम भगवानपुरवा से 25 हजार के इनामिया डकैत को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की । तलाशी में उसके पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया। क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे आॅपरेशन शिकंजा के तहत सुरसा पुलिस टीम ने हरदोई देहात के ग्राम ओमपुरी मजरा नानकगंज निवासी सत्यपाल पुत्र कल्लू को गिरफ्तार किया है । तलाशी में पकडे गये अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी में बताया कि अभियुक्त पर जनपद के कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, पिहानी, लोनार, में कई मुकदमें पंजीकृत हैं। हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुरसा थानाध्यक्ष अरविन्द यादव आरक्षी मोहित कुमार दीपान्शू छोकर, ब्रजेश कुमार बघेल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें