March 5, 2026 5:08 am

विधान सभा चुनाव मे सभी मतदाता बढ-चढ कर हिस्सा लें – बीएन उपाध्याय

हरदोई: चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार आज जनपद के बालामऊ विधान सभा के अन्तर्गत कछौना मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआरओ बीएन उपाध्याय ने की। कार्यक्रम को शुरू करते हुये बीएन उपाध्याय द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी व ईआरओ ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि उनके अभिभावक व माता पिता मतदान मे अधिक से अधिक प्रतिभाग करे। बी0एन0 उपाध्याय ने कछौना के अग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय से रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि रैली मे बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया उन्होंने कहा कि विधान सभा मे सभी मतदाता बढ-चढ कर हिस्सा ले जिससे हमारा लोकतन्त्र और अधिक समृद्व हो सके। रैली का स्लोगन ’यूथ चला बूथ’। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कछौना मनोज कुमार बोस, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार दीक्षित, राघवेन्द्र कुमार मिश्र, पवन खरवार, चन्द्रकेश यादव व अन्य अध्यापकों व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें