March 16, 2026 4:39 pm

110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ छह गिरफ्तार

कछौना/हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी बघौली के निकट पर्यवेक्षण में कछौना पुलिस द्वारा 110 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत छः लोगों को गिरफ्तार किया गया।
             बताते चलें सोमवार को कोतवाली कछौना पुलिस ने टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्र में अवैध शराब के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। छोटेलाल पुत्र सियाराम निवासी नटपुरवा, संजय पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम समसपुर, सुनील पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम महिपाल खेड़ा मजरा गाजू, रामखेलावन पुत्र भूधर निवासी ग्राम गाजू, मंसाराम पुत्र द्वारिका निवासी पकरिया उसर मजरा लोन्हारा, बेचेलाल पुत्र भगनू निवासी लोन्हारा आदि को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें