March 15, 2026 8:04 pm

अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा

अमर बलिदानियों को किया गया याद
हरपालपुर हरदोई।
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कस्बे के प्राइवेट बस स्टॉप से अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे से शुरू हुई यात्रा का चाँऊपुर गांव में विजय स्तंभ पर समापन किया गया। आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया जा रहा है। जिसकी गांव गांव यात्राएं जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। तिरंगा यात्रा को हरी झंडी विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष संयोजक हर्षवर्धन सिंह ने दिखाई।
क्षेत्राधिकारी परशुराम सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यात्रा निकाली गई है।
इस मौके पर अरविंद मिश्रा,रामप्रताप सिंह,राजीव चौहान,अनुज कुमार सूरज शार्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें