मल्लावां/हरदोई।कस्बे के राघौपुर रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कृष्ण लीला के तीसरे दिन कलाकारों ने पूतना वध,माखन चोरी की लीला का मंचन किया।
कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामलीला सेवा संस्थान समिति की ओर से कृष्ण लीला के आयोजन के तीसरे दिन बृन्दावन से पधारे आदर्श रामलीला रासलीला मंडल कमेटी के कलाकारों ने पूतना वध की लीला का कलाकरो ने मंचन करते हुए दिखाया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजे हुआ था। कंस को मारने वाला वृंदावन पहुंच चुका था । इस बात से वह इतना भयभीत हो गया कि उसने भद्रापद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन जन्म लेने वाले सभी बच्चों को मारने के लिए पूतना को वृंदावन भेजा। अगले जन्म में भगवान द्वारा तथास्तु कहने के कारण पूतना राक्षसी के रूप में उसने जन्म लिया । पूतना कंस की सबसे विश्वासपात्र दासी थी । कंस ने अष्टमी की तिथि के दिन जन्म लेने वाले सभी बच्चों को मारने का आदेश दिया । आदेश मिलने के बाद पूतना गोकूल पहुंच गई ।पूतना भेष बदलने में माहिर थी ।उसने सुंदर स्त्री का भेष धारण किया और भगवान कृष्ण को दुग्धपान करने लगी, भगवान ने उसे पहचान लिया और उसका वध कर दिया । इस प्रकार से भगवान के हाथों पूतना को वध हुआ और जन्म मरण के बंधन से मुक्त कर दिया भगवान ने पूतना की दुग्ध और विष पिलाने की इच्छा को भी पूर्ण किया। इसके अलावा माखन चोरी का लीला का भी मंचन किया गया राजेश पटेल , हरिपाल सिंह , अरुण कुशवाहा ने भगवान की आरती उतार कर अशीर्वाद लिया । इस मौके पर महामंत्री राजेश मिश्र सयुक्त मंत्री चन्दगीराम मिश्र कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता , रजत कुशवाहा, परमाई लाल, विकास, अंकित, सुधीर, अभिजित, मोहित, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।















