January 29, 2026 3:31 pm

भू-माफियाओं द्वारा नगर में किए जा रहे अवैध कब्जे को प्रशासन ने रोका

कछौना/हरदोई। स्थानीय निकाय नगर पंचायत कछौना पतसेनी में प्रशासन की अनदेखी के चलते धीरे-धीरे जलमग्न क्षेत्र, तालाब, सार्वजनिक भूमि, पटरी, तालाब, खेलकूद मैदान, खलियान, स्कूल की भूमि, धोबीघाट, खाद के गड्ढे, गौआश्रय स्थल, जंगल झाड़ी पर धीरे-धीरे भू-माफियाओं के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिससे सार्वजनिक भवन निर्माण हेतु भूमि नहीं मिल रही है। जल निकासी की ज्वलंत समस्या खड़ी हो गई है। नगर में प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल कूड़ा घरों का निकल रहा है। नगर पंचायत द्वारा अभी तक निस्तारण के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र न बनाए जाने के कारण मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे नगर की बदरंग छवि नजर आ रही है। वहीं नगर पंचायत के दर्जनों गाटा संख्याओं पर धीरे-धीरे अतिक्रमण हो रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश है, किसी तालाब पर कब्जा नहीं होना चाहिए।यहां तक भू-माफियाओं ने खेल का मैदान, खलियान को भी नहीं छोड़ा हैं। जिससे नगर की खेलकूद प्रतिभाओं को काफी दिक्कत होती है। भूमि, सड़कों, पटरियों पर अनाधिकृत कब्जे के कारण यातायात प्रभावित होते हैं। वही नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं के कारण आए दिन राहगीर चोटिल होते हैं। कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कस्बे के नामित सभासद राधा कृष्ण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला ने अपर जिला अधिकारी से शिकायत की, गाटा संख्या 162 जंगल झाड़ी एवं 65 वर्ष से ट्रांसफार्मर रखा है। जिस पर नगर के लोग कब्जा कर रहे हैं। जिस पर अपर जिला अधिकारी ने कड़ा निर्देश दिया, राजस्व टीम व नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। नगर पंचायत द्वारा स्वामित्व बोर्ड लगाया गया है। पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को अवगत करा दी। प्रशासन की सख्ती के चलते भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार ने बताया राजस्व टीम संयुक्त पुलिस टीम गठित कर सभी सार्वजनिक भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जा मुक्त कराई जाएगी। दोषी लोगों पर एंटी भू-माफिया के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें