March 16, 2026 4:38 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत 

कछौना/ हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लहपुर निवासी अखिलेश 33 पुत्र रामचंद्र जो नगर कछौना में पलंबर का कार्य करता है गांव जा रहा था, लखनऊ हरदोई मार्ग नैरा गांव के सामने तिराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने भी रौंद दिया, जिससे लगभग 50 मीटर तक वाहन में फंस कर चला गया। इसके मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारी जनों ने पुलिस को सूचना दी।
पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उसका पति नशे का आदि था। कई बार सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे थे ,यह भी बताया कि उसका पति परिवार में अकेला था और कोई भाई बहन नहीं है। मौत से घर में कोहराम मचा है मृतक के 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनके सिर से पिता का साया उठ गया और घर का चिराग बुझ गया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें