December 10, 2025 11:16 am

प्रधानाध्यापक व उनके भाई समेत तीन पर जानमाल की धमकी व छेड़छाड़ का आरोप लगा

हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने प्रधानाध्यापक व उनके साथी पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अपने पति के सीने पर रखकर जान से मारने की धमकी देने उनके भाई समेत दो लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाने में दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि  बीते मंगलवार को को दोपहर वह अपने पति के साथ साइकिल से सवायजपुर कस्बे से बाजार करके घर वापस आ रही थी। तभी प्रधानाध्यापक ने अपने साथी के साथ उसके पति के साइकिल गिरा दी।और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर उसके पति के सीने पर रख कर जान से मारने की धमकी दी। उनके साथ मौजूद उनके भाई व एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें