November 18, 2025 12:55 pm

राजवर्धन सिंह राजू ने किया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

हरदोई। एकदिवसीय दौरे पर रविवार को हरदोई पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सवायजपुर के प्रत्याशी/प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। सवायजपुर विधानसभा प्रत्याशी राजवर्धन राजू ने सिनेमा चौराहे व शाहबाद में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आमिर मंसूरी,सूफ़ियान ग़ाज़ी,क़दीर शाह,शमाँ परवीन,भीम सिंह,सीटू अग्निहोत्री,रामनारायण मिश्रा,राजेश सिंह,इन्दरेश सिंह,आरिफ़ मंसूरी,सहिम,सादाब ग़ाज़ी,अनूप सिंह,मोहन सिंह,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। हरदोई जनपद में भी अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया सवायजपुर में राजवर्धन सिंह राजू के हाथों को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें