November 12, 2025 1:18 am

24 दिसंबर को प्रस्तावित जिला सम्मेलन महिला मोर्चा और सदस्यता समीक्षा की बैठक होगी

हरदोई।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की २४ दिसंबर को प्रस्तावित जिला सम्मेलन महिला मोर्चा और सदस्यता समीक्षा की रूप रेखा पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का आवाहन किया। महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति पे काम किया है। हिंदू समाज की बहू बेटियो को लव जेहाद के जाल में फंसाकर उनके साथ जुल्म करते थे,प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही लव जेहाद की कुत्सित मानसिकता पलने वाले लोगो को पकड़ कर जेल पहुंचाया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पॉवर हेल्पलाइन नंबर 1090 शुरू करवाया। जिससे उनकी शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल पुलिस की मदद मिल सके। एंटी रोमियो स्क्वॉड शुरू किए गए। इनका मकसद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना। उत्तर प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं को बेटी के जन्म पर 5100 रूपये की आर्थिक सहायता देती है। भाग्यलक्ष्मी योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब परिवार में जन्मी लड़कियों को आर्थिक सहायता देने के लिए 50 हजार रूपये की वित्तीय सहायता देती है। प्रदेश से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक मातृ शक्ति के आगे अपना शीश झुकाते है। मातृ शक्ति से मिला आशीर्वाद ही हमें विपक्षियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। परिवार में यदि माता बहन बेटी खुश तो समझो सब कुशल मंगल है।
जिला अध्यक्ष महिला अलका गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ सुरक्षा का एहसास कराया।तीन तलाक जैसी कुत्सित प्रथा को खत्म करने का साहस भाजपा  सरकार ने दिखाया। तुष्टिकरण की राजनीति में सबसे ज्यादा महिलाओं ने अत्याचार सहा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुद्रा लोन की शुरुआत की, जिसमे महिलाओं के आवेदन को प्रमुखता के आधार पर चयनित किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी महिला सामर्थ्य योजना को आरंभ किया गया है। जिससे कि महिला द्वारा संचालित किए जाने वाले उद्यमों का उत्थान किया जा सके। सपा सरकार में महिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का उत्पीड़न हुआ था तो आम महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा की बात कोसो दूर की है।
महिला मोर्चा जिला प्रभारी राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी माताओं, बहनों को भाजपा सरकार से लाभ ही लाभ हुआ है, कहे वाह कानून व्यवस्था से हुआ हो, सरकारी योजनाओं से हुआ हो या फिर पार्टी स्तर पर, भाजपा  ही एकमात्र ऐसा दल है जिसमे बिना किसी जात पात धर्म और भेदभाव के सबको यथा संभव मदद का प्रयास दिया। केंद्र में मोदी सरकार ने विवाह की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष की, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर चलने का काम भाजपा ने किया। भ्रष्टाचार पर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया। कोरोनाकाल में भाजपा सरकार और कार्यकर्ताओ ने सभी महिलाओं के लिए राशन की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तो मील का पत्थर साबित हुई। लकड़ी और कोयले के चूल्हे से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता था, गैस कनेक्शन मिलने से ग्रामीण महिलाएं सबसे ज्यादा लाभान्वित हुई। कांग्रेस, सपा, बसपा या अन्य दल रहे हो कभी किसी ने महिलाओं के रोजाना के मुद्दो को इतने सूक्ष्म रूप से नही छुआ। अब समय आगया है, जब दोबारा हम राष्ट्रवादी सरकार को पूर्ण बहुमत से लेकर आए। भाजपा और मोदी, योगी ही प्रदेश को एक सशक्त और भेदभाव रहित सरकार दे सकते है।
बैठक को जिला प्रभारी प्रकाश पाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा प्रभारी राजेश अग्निहोत्री, जिला महामंत्री रीना गुप्ता, जिला महामंत्री श्वेता गुप्ता,नगर अध्यक्ष मधुबाला,मीडिया प्रभारी कविता टंडन,मंडल अध्यक्ष रुचि शर्मा और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें