January 29, 2026 12:39 pm

विधानसभाओं में कांग्रेस ने निकाली शक्ति यात्रा

हरदोई।देश की राजनीति को बदलने के लिए आधी आबादी को एकजुट होने की जरूरत है।लड़की हूँ लड़ सकती हूं अभियान के तहत विधानसभाओं में  शक्ति यात्रा निकाली गई।
हरदोई सदर विधानसभा में हरदोई कांग्रेस कार्यालय से रेलवे गंज बाजार में महिलाओं के साथ शक्ति यात्रा शहर उपाध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी मौजूद रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से महिलाओं व बच्चियों के साथ जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गई है।महिलाओं को न्याय दिलाने का एक ही रास्ता है कि उनकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी हो। प्रियंका गाँधी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लड़की हूँ लड़ सकती हूं अभियान शुरू किया है।लड़की लड़ सकती हूं का नारा महिला अधिकारों की बुलन्द आवाज बन रहा है।
बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में जिला महासचिव शशिबाला वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई।
सांडी विधानसभा में शक्ति यात्रा का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय के नेतृत्व में निकाली गई।
गोपामाउ विधानसभा में शक्ति यात्रा का आयोजन जिला महासचिव शिवपाल वर्मा द्वारा निकाली गई।
बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा में पीसीसी सदस्य सुनील शर्मा, सण्डीला में जिला महासचिव ओमप्रकाश अर्कवंशी, सवायजपुर में जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, शाहाबाद में जिला उपाध्यक्ष अजीमुश्शान ने शक्ति यात्रा का आयोजन किया।
इस यात्रा में शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह ककवाही, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, वार्ड अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, सुरसा ब्लॉक अध्यक्ष अजय शुक्ला, शहर सचिव इस्लाम गाजी, युवा कांग्रेस महासचिव अभिषेक मिश्रा गंगा देवी मंजू उर्मिला देवी सीमा देवी जयदेवी मुनेश्वर यादव राम लखन श्रवण कुमार विश्वास विरेन्द्र यादव आदि साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें