January 29, 2026 11:01 pm

भाजपा की जनहितकारी योजनाओं का सभी वर्ग को मिल रहा लाभ-राजवीर सिंह

स्व कल्याण सिंह के “अमर रहें”के लगे नारे
सदियों से राममंदिर निर्माण के सपने को साकार करने वाली है भाजपा
भाजपा सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
हरदोई।”सरकार ने सभी जातिवर्ग के लोगो को लाभ देने का काम किया है।आज भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।देश को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है।तमाम सरकारी योजनाएं चलाकर समाज के हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।सदियों से चली आ रही राममंदिर निर्माण के सपने को साकार करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।”उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सुपुत्र सांसद राजवीर सिंह राजू ने जनविश्वास यात्रा के दौरान हरपालपुर स्थित प्राइवेट बस स्टॉप पर भरतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि सदियों से चली आ रही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधार शिला भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही सम्भव हुई।तमाम पूर्ववर्ती सरकारों में मंदिर निर्माण एक दिवास्वप्न सा लग रहा था।
एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा कि लोधी समाज तो हमेशा से ही भाजपा का रहा है उसे समझाने की जरूरत नही है।उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगो को मंच पर एक एक कर बुलाया और कहा कि सरकार ने सभी जातिवर्ग के लोगो को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए,निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिए,किसान सम्मान निधि सहित गरीबो को रहने के लिए आवास दिए।लोगो से कहा कि आज हमारा बूथ सबसे मजबूत ही नही बल्कि नारे में तब्दीली करते हुए कहो कि मेरा बूथ महा मज़बूत।भाजपा नेता राजवीर सिंह राजू ने कहा कि वर्ष 2012 व 2017 के लगातार चुनावो में मतदान पर गौर करे तो भारतीय जनता पार्टी का वोट बढ़ा है।उन्होंने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने में भाजपा पुरजोर कोशिश के साथ जुटी हुई है।बच्चो को एमडीएम व सरकारी स्कूलों की ड्रेस सरकार फ्री में दे रही है।कार्यक्रम में एसटी/एससी आयोग के पूर्व सदस्य पी के वर्मा,सीतापुर सांसद राजेश वर्मा,विधान सभा प्रभारी प्रीतेश दीक्षित,जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र,सवायजपुर विधान सभा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह,हरपालपुर मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी दिल्ली सोनिया विहार से भाजपा नेता कुलदीप तोमर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें