अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर अपराजेय विजय शंखनाद यज्ञ सम्पन्न 

हरदोई। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट हाई कोर्ट के नेतृत्व में जनपद हरदोई के पौराणिक विख्यात मन्दिर माता काली मन्दिर पर अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की कामना को लेकर अपराजेय विजय शंखनाद यज्ञ काशी से पधारे श्रद्वेय पंडित दयाशंकर मिश्र यज्ञाचार्य एंव समस्त वैदिक मण्डल के द्वारा तीन दिवसीय यज्ञ में पूर्ण आहूती देकर अखण्ड विजय की प्राप्ति की प्रार्थना के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ।
यज्ञ में समाजवादी श्री मिश्र ने बताया कि यह पौराणिक महाकाली मन्दिर की मान्यता है जो भक्त बड़े मनोभाव एवं मनोकामना के साथ आता है भगवती महाकाली अपना आर्शीवाद प्रदान करती है। यज्ञ आयोजन के दौरान सभी समाजवादी साथियों ने 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर यज्ञ में आहूती डाली और ईश्वर से कामना की कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और प्रदेश पुनः तरक्की की राह पर चल पड़े। यज्ञ कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रहलाद मिश्र वरिष्ठ समाजवादी नेता, अवनीकान्त बाजपेयी प्रदेश सचिव,प्रशान्त मिश्रा जिलाध्यक्ष प्रबुद्व सभा, हरिनाम सिंह यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, मनीष वर्मा जिलाध्यक्ष अनुसूचित सभा, चन्द्रशेखर पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, कपिल सिंह, अंकित गुप्ता, मोहित अवस्थी, सोमेन्द्रपाल सोनू, विजय रावत, दिनेश कुमार वर्मा,विजय पाण्डेय एडवोकेट, रामजी अवस्थी, आकाश दीवाकर, अनुज पाल सहित समस्त समाजवादियों ने मिलकर पूजा अर्चना की।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

बिलग्राम हरदोई ।। पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के जन्म दिन के शुभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *