January 16, 2026 1:27 pm

बेहटागोकुल के ग्राम पंचायत अधिकारी ने अस्थाई गौशाला का कराया प्रबंध

हरदोई।किसानों को अन्ना गौवंश से मुक्ति दिलाने के लिए बावन ब्लाक के ग्राम बरखेरा,सकतपुर बबनापुर,मझरेता,नयागांव में ग्राम पंचायत अधिकारी अंकिता सिंह व सभी  ग्राम प्रधानो ने आगे कदम भवन व पड़ी खाली जमीन पर अस्थाई गौशाला बनाकर अन्ना गौवंश को कैद किया है। इनकी देखभाल के लिए ग्राम प्रधानो ने ग्रामीणों के सहयोग से सुबह-शाम खुद चारा-पानी की व्यवस्था संभालने में जुट गए हैं।
जनपद व ब्लाक में अन्ना गौवंश नासूर बन चुके हैं। तमाम दावों के बाद ठोस समाधान नहीं हो सका था। इससे किसान बेहद परेशान थे। किसानों को इस समस्या से निदान के लिए जिला प्रशासन व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व ग्राम प्रधानों ने आगे कदम बढ़ाकर अस्थाई गौशाला बनाकर गांव के अन्ना मवेशियों को कैद कराया है। ग्राम प्रधानो ने बताया कि कोई भी गौवंश भूख-प्यास से न मरने पाए इसके लिए ठोस इंतजाम किए गए हैं। ग्राम प्रधानो ने बताया कि लगभग चार से पांच कुंतल भूसा प्रतिदिन लगेगा। इसमें करीब दो हजार रुपए प्रतिदिन खर्च होगा। सुबह-शाम गायों के चारा-पानी के इंतजाम की व्यवस्था वह खुद खड़े होकर देखेंगे।घायल एवं बीमार होने वाले गौवंश का इलाज भी कराया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि सभी गांव में जनमानस के सहयोग प्रधानों के सहयोग से अस्थाई गौशाला बननी शुरू हो गई है वह स्वयं ही गांव गांव जाकर छुट्टा अन्ना मवेशियों को बनाए गए अस्थाई गौशालाओं में शिफ्ट करा रही हैं जिससे किसानों व ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें