March 17, 2026 6:40 am

3 दिन बाद एक राशन माफिया हुआ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत दो अभी भी फरार

हरपालपुर/ हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के किर्तियापुर गांव में बुधवार की रात कालाबाजारी के लिए एक मकान में रखे सरकारी राशन गेहूँ व चावल को पकड़े जाने के मामले में अरवल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि 3 दिन बीता जाने के बाद भी सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले मुख्य आरोपी व उसका पुत्र फरार है। पूरे मामले में तहसील के अफसर व अरवल पुलिस मामले की गोलमोल करने में जुटी हुई है।
 अरवल थाना क्षेत्र के किर्तियापुर गांव में बुधवार की रात अरवल थानाध्यक्ष राजपाल ने भारी पुलिस बल के साथ एक मकान में छापा मारा था।जिसमें 232 बोरी चावल व 11 बोरी गेहूं बरामद किया गया था। अरवल पुलिस ने मकान के मुख्य द्वार समेत  तीन कमरों में भरे सरकारी राशन गेहूं चावल को सील किया था। पूरे मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम स्वाति शुक्ला के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार सवायजपुर नारायण सिंह, पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह, खाद्य निरीक्षक ओपी राना, एसएफसी के गोदाम प्रभारी राम प्रकाश मिश्र ने बरामद किए गए राशन की जांच की। जिसमें सरकारी राशन पाया गया। बरामद सरकारी राशन को एसएफसी गोदाम प्रभारी के सुपुर्द कर एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजी। डीएम अविनाश कुमार के आदेश से पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह की तहरीर पर पूरे मामले में तीन आरोपियों महेंद्र और पप्पू उसके पुत्र सुंदरम व उसके भाई जितेंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी जितेद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।सूत्रों के मुताबिक कई कोटेदारों पर गिर सकती है। थाना अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि एक आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसडीएम सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह से कालाबाजारी करने वाले कोटेदारों की जांच कराई जा रही है। मामले में लिप्त कोटेदारों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें