December 10, 2025 10:34 am

भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने किया नामांकन दाखिल

हरदोई। स्थानीय प्राधिकरण एमएलसी के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी के सांसद गणों, विधायक गणों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई।
बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल, अवध क्षेत्र मंत्री नीरज वर्मा, सांसद जय प्रकाश रावत,अशोक रावत ,विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, रजनी तिवारी, नितिन अग्रवाल, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार,आशीष सिंह आशु रामपाल वर्मा, अलका अर्कवंशी, नगर पालिका चेयरमैन सुखसागर मिश्रा मधुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह,एस पी मौर्या, श्रवण कनौजिया,जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, अनुराग मिश्र, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, भाजपा नेता राजाबक्श सिंह, सत्यम शुक्ला,अभिषेक ठाकुर पूर्व ब्लाक प्रमुख समीर सिंह, भाजपा नेता पारूल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें