March 17, 2026 2:24 am

नुमाईश मेला, 23 को कवि सम्मेलन में होगा काव्य पाठ

हरदोई।श्री राम लीला कमेटी हरदोई द्वारा शहर के नुमाईश मैदान दिनांक 23 मार्च दिन बुधवार को रात्रि 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि प्रतिभाग करेंगे।
आयोजक राम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कवि सम्मेलन में दिल्ली से ओज कवि डा अर्जुन सिसौदिया, लखनऊ से यशभारती सम्मान से सम्मानित व्यंग्यकार डा सर्वेश अस्थाना, आगरा से श्रृंगार की कवयित्री डा रुचि चतुर्वेदी,उदयपुर से संचालक एवं हास्य कवि कमल मनोहर,रीवा मध्य प्रदेश से हास्य कवि अमित शुक्ल,बनारस से श्रृंगार रस की कवयित्री विभा सिंह, सीतापुर से गीतकार जगजीवन मिश्र,मैनपुरी से ओजकवि योगेश चौहान,मुरादाबाद से हास्य कवि प्रवीण राही, रुड़की उत्तराखण्ड से गीतकार महावीर सिंह व हरदोई से हास्य कवि अजीतशुक्ल काव्य पाठ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें