April 30, 2026 11:04 am

तपती गरमी में दो दर्जन से ज्यादा खराब पड़े हैंडपंप,नगर पंचायत को चिढ़ा रहे मुंह

कछौना/हरदोई। सरकार एक तरफ जल मिशन के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर पंचायत कछौना पतसेनी में सार्वजनिक स्थलों पर लगे हैंडपंप ठूठ बने हैं, आम जनमानस पेयजल के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं।
नगर में हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। मजदूर लोग दुकानों पर बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं, यहां तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व स्कूलों में इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं, कई लोगों ने मानवता को तार-तार करते हुए घरों के अंदर इंडिया मार्का नल कर लिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक संसाधन कछौना में लगा एक मात्र इंडिया मार्का नल में बालू आती है, पानी साफ न होने के कारण नौनिहाल पानी पीने के लिए बाहर सड़क पर आते हैं। जिससे अनहोनी घटना की आशंका बनी रहती है। जनता इंटर कॉलेज कछौना में लगा इंडिया मार्का नल भी कई वर्षों से खराब पड़ा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। जिससे लगातार पानी के लिए भटकना पड़ता है। कई बार नगर पंचायत को सूचित करने के बावजूद ठीक कराना मुनासिब नहीं समझा। गर्मी शुरू होते ही पानी की मांग बढ़ गई है, कछौना चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक के पास लगा इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है, विभागीय अधिकारियों ने मशीन तक उखाड़ ले गए हैं। सिंह नर्सिंग होम के पास दो इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। एक नल पूरी तरह कीचड़ में दवा है। तीमारदार पानी के लिए भटकने को विवश हैं। हरिजन मार्केट में बाबूलाल पुलिया के आगे वार्ड नंबर 6 में इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है। वार्ड नंबर 1 में श्रवण रैदास के घर के सामने खराब पड़ा है। मोहल्ला तिलक नगर में कालीचरण के घर के पास इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है। वार्ड नंबर 7 में हरद्वारी के घर के पास इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है। नहर कोठी के पास रामशंकर आजाद पत्रकार के कार्यालय के पास नल में पानी पीला आता है, जो पीने योग्य नहीं है। वार्ड नंबर 12 में पप्पू गुप्ता के घर के पास इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है। बस्ती कछौना मार्ग पर दो इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। दर्जनों इंडिया मार्का नल विभागीय अधिकारियों की  उदासीनता के चलते खराब पड़े हैं। लोगों के सामने परेशानी हो गई है। मोहल्ला सदर बाजार में फकीरे के घर के सामने इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है, कई नलों की चट्टाने गायब हैं, नलों के पास काफी गंदगी का अंबार रहता है। नगर पंचायत में लगभग 79 इंडिया मार्का नल स्थापित हैं, जिनमें दो दर्जन से ज्यादा नल खराब पड़े हैं। गर्मी के मद्देनजर नगर वासियों ने शीघ्र इंडिया मार्का नल सही कराने की मांग जिला प्रशासन से की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें