March 17, 2026 2:43 am

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

रदोई।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में ब्लॉक इकाई टड़ियावां की बैठक अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय की अध्यक्षता व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में शिक्षक भवन सभागार हरदोई में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। इसके बाद अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन समेत 21 सूत्रीय प्रदेश स्तरीय मांग पत्र से सभी को अवगत कराया एवं सभी लोगों के सुझावों को भी आमंत्रित किया।
संगठन मंत्री आनंद प्रताप ने कहा कि प्रेंरणा पोर्टल पर एमडीएम सम्बन्धी फीडिंग का कार्य प्रधानाध्यापकों से न लेकर बी आर सी स्तर से कराया जाये क्योंकि उनको इसका कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया।
अन्य सभी उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोहल्ला कक्षा के संचालन पर विरोध जताया एवं जब तक बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे,तब तक भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग की।
इस बैठक में प्रमुख रूप से राजाराम प्रजापति,पन्नालाल दीक्षित,अभिषेक मिश्र, परमानंद त्रिवेदी,राजकुमार मिश्र,ललित शुक्ला,शोभित गुप्ता,विशाल मिश्र,अवधेश मिश्र,कृष्ण पाल, प्रताप विक्रम सिंह,सामंत सुमन प्रसाद, यदुवीर पाल, आनंद प्रताप सिंह, निधि वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें