March 7, 2026 3:59 am

सुरक्षित नारी,सुरक्षित देश संकल्प के बच्चों ने किया महापुरुषों को नमन,नारी सशक्तिकरण का पढ़ाया गया पाठ

हरदोई। गांधी जयंती पर नारी सशक्तिकरण का पढ़ाते हुए सुरक्षित नारी, सुरक्षित देश का संकल्प लिया गया।बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में महापुरुषों को नमन करते हुए छात्राओं को आत्मसुरक्षा की सीख दी गई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम ख़ातून ने ध्वजारोहण किया। इस बीच कांस्टेबिल पल्लवी द्विवेदी और सपना सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाध्यापिका ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कांस्टेबिल पल्लवी और सपना ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए। बच्चों ने राष्ट्रगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह,अवधेश मिश्रा,
मुईनुलहक़, सहायक अध्यापिका रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी, रुचि पुरी,शिक्षामित्र प्रशान्त कुमार अवस्थी व राकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें