January 29, 2026 9:59 pm

भाजपा को सिर्फ कुर्सी और सत्ता से मोहब्बत,जनता से नहीं- एडवोकेट आदर्श

शहाबाद/हरदोई।युवा किसान, व्यापारी जागृति  यात्रा के तहत शाहाबाद के ग्राम आदमपुर,चठिया,बेलहरी, आझी मे संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए  समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा को सिर्फ कुर्सी और सत्ता से मोहब्बत है जनता से नही है।
उत्तर प्रदेश में आए दिन लगातार दिनदहाड़े हत्याये हो रहे हैं लेकिन सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाने का काम किया है। वर्तमान सरकार में गरीब किसान, मजदूर, महिलाओं तथा नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। आज हम सब समाजवादियों का कर्तव्य बनता है कि अखिलेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताने का काम करें।उनके बीच में ले जाने को काम करें। उत्तर प्रदेश की जनता ने पुनः समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प कर लिया है क्योंकि भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व्यवस्था के लिए सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। गांव-गांव स्वास्थ्य केंद्र तो बने हैं लेकिन वहां पर डॉक्टर दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं।
यात्रा में प्रमुख रूप  प्रबुद्ध सभा के जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे एडवोकेट, शोभित यादव सुधाकर यादव रंजीत यादव, विपिन दीक्षित कपिल मिश्रा लकी सिंह आदर्श मिश्रा अरविंद यादव मोहित अवस्थी नरेश कश्यप धर्मेंद्र यादव राजेश सिंह सोमवंशी सतपाल सिंह यादव, राजन सिंह सोमवंशी, धर्मपाल सिंह यादव सहित कई लोग  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें