April 30, 2026 6:57 am

महिलाओं की जागरूकता ही हमारा प्रमुख लक्ष्य – सुनील सिंह

मल्लावां/हरदोई।स्थानीय पुलिस महिला सशक्तिकरण को लेकर बच्चियों,छात्राओं,बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक कर रही है।
मल्लावां कोतवाल सुनील सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान में गांव-गांव व कस्बे के मोहल्ला, स्कूल ,कॉलेज,कोचिंग सेंटरों पर महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरुप महिलाओं/बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उनके अधिकारों के संबंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने एवं उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति  अभियान को चलाया जा रहा है।साथ ही बताया कि महिलाओं को सशक्तिकरण और स्वावलंबन शासन की प्रमुख प्राथमिकता है।  मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में चेतना बढ़ाना और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सहभागिता को बढ़ाना है।हम सबको मिलकर महिलाओं के सशक्तीकरण और उनमें जागरूकता के लिए प्रयास करना होगा जो कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने हेतु महिला बीट पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल,कॉलेजों,गांवों ,
सार्वजनिक स्थलों व स्थापित मिशन शक्ति कक्ष में नियमित रुप से जाकर बालिकाओं,महिलाओं से संवाद कर रही है। व शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरुक कर रहीं है।  साथ ही साथ उनकी समस्याओं को सुनकर व उनका त्वरित निस्तारण कराये जाने का हरसम्भव प्रयास भी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें