March 16, 2026 2:18 am

भारतीय किसान यूनियन (अ) ने प्रशासन के सामने रखीं पांच सूत्रीय मांगें

कछौना(हरदोई):* भारतीय किसान यूनियन (अ) के किसान पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया। यह किसान संगठन किसानों के मुद्दों पर सदैव प्रमुखता से आवाज उठाते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार सदैव प्रयासरत है। परंतु जमीनी स्तर पर योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन न होने के कारण किसानों के जीवन में सुधार नहीं हो पा रहा है। शिक्षा की कमी व जानकारी के अभाव में किसानों का शोषण होता रहता है। भारतीय किसान यूनियन किसानों को संगठित कर किसानों के मुद्दों को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराने का कार्य करते हैं।

मंगलवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी को प्रमुख मांगे किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। किसानों की उपरोक्त समस्याओं और उनके हकों की रक्षा हेतु किसान आयोग का गठन किया जाए। क्षेत्र में किसानों के सामने प्रमुख समस्या छुट्टा जानवर की है। छुट्टा जानवरों के कारण किसान अपनी फसल को बचाने के लिए रात-रात भर रतजगा करने को विवश हैं। वहीं देश के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य समान होनी चाहिए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नसीर खां, रेखा दीक्षित महिला जिलाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद गुफरान कमालपुर, रानी गौतम, रामकुमार, शिवराज, सत्येंद्र, राजेंद्र प्रसाद राजवंशी, शिवराज आदि दूरदराज के किसान महिला, पुरूष पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें