November 12, 2025 2:28 am

भाजपा द्वारा शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का माल्यार्पण एवं उनके परिजनों का किया गया सम्मान 

हरदोई।पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवारा के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का माल्यार्पण एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया।
जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक स्वच्छता कर पुष्प अर्पित किए साथ ही शहीद स्मारक पर स्थित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद तथा भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
डीएम चौराहे के बगल में स्थित कर्नल हर्ष उदय सिंह पार्क पहुंच कर कर्नल हर्ष उदय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके साथ ही पूर्व सैनिकों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
शहीद मेजर पंकज पांडे के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके परिजनों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक रूद्रदत्त दीक्षित, सुभाष पांडे मौजूद रहे।उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक प्रभास कुमार,आशीष सिंह आशु, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने भी जिले के विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के चित्र मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उनके परिजनों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें