March 17, 2026 8:17 am

स्मार्टफोन लेकर घर जा रही छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज

हरपालपुर स्थानीय कस्बे के एक डिग्री कॉलेज की छात्रा बुधवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के दौरान फोन लेकर जब वह घर वापस जा रही छात्रा थी तभी कस्बे में एक दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की पीड़ित छात्रा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है वहीं युवक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा बुधवार को कस्बे के 1 डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन लेने आई थी तभी दूसरे समुदाय के युवक ने उसे पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो मारपीट भी चालू कर दी पीड़ित छात्रा ने घटना की सूचना पुलिस को फोन पर दी मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया वहीं आरोपी के भाई को पुलिस ने हिरासत मैं लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर कस्बा निवासी मुन्ना के खिलाफ छेड़छाड़ एवं मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है वहीं आरोपी युवक की पुलिस पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया है छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें