March 17, 2026 9:07 am

बिलग्राम, युवक युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी

लाश के पास से देशी तमंचा भी बरामद पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

बिलग्राम हरदोई ।। नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दोपहर के समय पुराने निष्प्रयोज्य सरकारी अस्पताल में दो लाशें संदिग्ध अवस्था में पाई गयीं जिसमें दोनों के शरीर में घाव के निशान भी पाये गये साथ ही दोनों लाशों के करीब 315 बोर का देशी तमंचा भी बरामद हुआ है। सूचना फैलते ही नगर से लेकर जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया आनन फानन में मौका ए वारदात पर पहुंच कर अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी कुछ देर के बाद दोनों शवों की पहचान कर ली गयी जिसमें म्रतका युवती का नाम तबस्सुम उम्र 24 वर्ष पुत्री जाकिर अंसारी बताया गया वहीं युवक की पहचान श्यामू राठौर पुत्र रमेश राठौर उम्र 28 वर्ष के रूप में की गयी दोनों नगर क्षेत्र के ही निवासी बताये गये। लेकिन ये वारदात हत्या या आत्महत्या की है इसका अभी भी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है इधर दोनों के परिवार वाले भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बताया गया है कि म्रतका युवती सुबह ग्यारह बजे अपने घर से दवा लेने के लिए निकली थी जिसके बाद वो घर नहीं पहुंची और बाद में उसकी लाश पुराने अस्पताल में पाई गयी। वहीं म्रतक श्यामू भी बर्फ की ठेली लगाकर अपना जीवन यापन करता था दोनों युवक युवती की अभी तक शादी नहीं हुई थी। कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि शायद इन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा हो लेकिन हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें